ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • बड़ी खबर : किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला, कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार

बड़ी खबर : किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला, कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार

2 months ago
45

जांजगीर-चांपा. किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चालान पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चाम्पा थाने में धारा 420,467,468,471,34 ipc के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा चाम्पा थाना को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आज कोर्ट में चालान पेश किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया गया।

किसान से 42.78 लाख की ठगी का है आरोप

चांपा थाना, जिला जांजगीर-चांपा में विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मामला उनके 2015 से 2020 के बीच सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर रहते हुए किसान राजकुमार शर्मा से 42.78 लाख रुपये की ठगी का है। राजकुमार का आरोप है कि बालेश्वर साहू ने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन की राशि निकाली है।

Social Share

Advertisement