• breaking
  • Chhattisgarh
  • लोकगायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर कोरोना पॉजिटिव

लोकगायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर कोरोना पॉजिटिव

6 years ago
417

 

रायपुर, 25 सितंबर 2020/  छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर कोरोना पॉजिटिव आई हैं। उनके पति फ़िल्म डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर ने इस ख़बर की पुष्टि की है। श्री चंद्राकर ने कहा कि श्रीमती चंद्राकर को हल्की कमजोरी लगने पर आज उनका टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें रायपुर के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाने की तैयारी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले ही महीने श्रीमती ममता चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी मिली है।

 

Social Share

Advertisement