ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 155 किलो नकली पनीर जब्त : रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मार्केट में बिक रहा था रायपुर, दुर्ग का नकली पनीर

155 किलो नकली पनीर जब्त : रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मार्केट में बिक रहा था रायपुर, दुर्ग का नकली पनीर

10 months ago
87

सरगुजा. त्योहारी सीजन आते ही बाजारों में नकली पनीर बिकने लगा है. राखी त्योहार के एक दिन पहले नकली पनीर मार्केट में बेचे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. तिलसी चौक स्थित एक मकान में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापा मारा, जहां 155 किलो नकली पनीर बरामद किया है.

बताया जा रहा कि बाजार में बड़ी मात्रा में रायपुर और दुर्ग से नकली पनीर अंबिकापुर आया था. अधिकारियों ने जांच के लिए पनीर का सैंपल लिया, जो नकली निकला. खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक आरआर देवांगन ने कहा, नकली पनीर के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
Social Share

Advertisement