• Chhattisgarh
  • खाद की कमी से नाराज किसानों ने बालोद-दुर्ग मार्ग किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

खाद की कमी से नाराज किसानों ने बालोद-दुर्ग मार्ग किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

1 year ago
156

बालोद। जिले के लाटाबोड़ में किसानों ने खाद की कमी को लेकर शुक्रवार को चक्काजाम कर दिया। इस वजह से बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। बता दें कि किसानों ने मंगलवार को जिला जनदर्शन में खाद न मिलने पर चक्काजाम का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद आज उन्होंने मोर्चा खोल दिया।

इस प्रदर्शन में आस-पास के 5 से 6 गांव के सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया। उनका कहना है कि खाद की कमी के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। किसान जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी फसलें सही समय पर तैयार हो सकें।

फिलहाल, किसान सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर बातचीत जारी है।

Social Share

Advertisement