• Chhattisgarh
  • गौवंशों के खून से फिर लाल हुआ नेशनल हाइवे, गौसेवकों ने लाश को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम…

गौवंशों के खून से फिर लाल हुआ नेशनल हाइवे, गौसेवकों ने लाश को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम…

1 year ago
165

 बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे एक बार फिर गौवंशों के खून से लाल हो गया. अबकी बार लिमतरा सरगांव के पास हुई घटना में तेज रफ्तार वाहन ने 16 गौवंशों को कुचल दिया, जिसमें से 15 की मौत हो गई, वहीं एक घायल है. घटना से आक्रोशित गौसेवकों ने मृत गायों की लाश को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है.

गौवंशों की सड़क दुर्घटना में मौत की जिले में यह 20 दिन के भीतर तीसरी बड़ी घटना है. इसके पहले इससे पहले रतनपुर, चकरभाठा, सिलपहरी-कराड़ और ढेका के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा गौवंशों की मौत हो गई थी.

बता दें कि एक दिन पहले ही प्रशासन ने लगातार सड़क दुर्घटना में हो रही गौवंशों की मौत को देखतेहुए जिले में धारा 163 को प्रभावशील किया है. इसके बाद अब हादसे के लिए अब मवेशी मालिक जिम्मेदार होंगे. सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को सजा होगी, और जुर्माना भी वसूला जाएगा.

Social Share

Advertisement