• Chhattisgarh
  • बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या

बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या

1 year ago
152

बालोद ।  ग्राम खड़ेनाडिही में एक खौफनाक हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया। एक बहू ने अपने ससुर की हत्या कर दी और इसे एक हादसा बताने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों की नजर जब मृतक के शरीर पर पड़ी तो सारे राज खुल गए।

पुलिस के मुताबिक, बहू गीता निर्मलकर के ससुर आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। वे बहू पर गलत नियत भी रखते थे। इससे तंग आकर गीता ने अपने म्यूजिक टीचर प्रेमी लेखराम निषाद के साथ मिलकर एक खौफनाक प्लान बनाया। दोनों ने मिलकर ससुर को करंट लगाकर मौत दे दी। हत्या को छुपाने के लिए शरीर पर हल्दी और गुलाल लगाया गया था। लेकिन दाह संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने जब चोट के निशान देखे तो पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

 

Social Share

Advertisement