• Chhattisgarh
  • दर्दनाक सड़क हादसा : MP से CG आ रही बोर खनन वाहन गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 8 लोग अभी भी दबे, रेस्क्यू जारी …

दर्दनाक सड़क हादसा : MP से CG आ रही बोर खनन वाहन गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 8 लोग अभी भी दबे, रेस्क्यू जारी …

1 year ago
155

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई. वाहन गहरे खाई में जा गिरी. भयावह हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किए गए हैं. 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं. मौके पर रेस्क्यू जारी है.

जानकारी के मुताबिक, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई. सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

Social Share

Advertisement