ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 3200 करोड़ के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 31 अधिकारियों को मिला कितना पैसा… देखें पूरा हिसाब-किताब!

3200 करोड़ के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के 31 अधिकारियों को मिला कितना पैसा… देखें पूरा हिसाब-किताब!

8 months ago
50

रायपुर. शराब घोटाले में 11 आबकारी अधिकारियों ने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमीशनखोरी की. वसूली की रकम से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्वयं और परिजनों के साथ ही बेनामी चल-अचल संपत्ति खरीदी. वहीं, कारोबारी में निवेश एवं बेहिसाब खर्च किया. 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पेश किए गए चालान में ईओडब्ल्यू ने इसका खुलासा किया है. हम आपको 31 अधिकारियों को इस कमीशन का कितना हिस्सा मिला इसकी जानकारी दे रहे है.

चार्जशीट के अनुसार, नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 39 खसरों और 3 रजिस्ट्रियों में जमीन खरीदी. वह स्वयं और इंदिरा देवहारी के नाम पर हैं. मंजूश्री कसेर ने रायपुर, जांजगीर और गरियाबंद में 25 प्रॉपर्टी रिश्तेदारों एवं परिचितों के नाम पर खरीदी. नोहरसिंह ठाकुर ने रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कुल 5 प्रॉपर्टी खरीदीं, जिनमें करुणा सुधाकर, लवकुश नायक और विजयलाल जाटवर जैसे नाम सामने आए हैं. प्रमोद नेताम ने कोरिया, कोरबा और रायपुर में 6 प्रॉपर्टी खरीदी, जो उनके और परिजनों के नाम पर हैं.

इकबाल अहमद खान, दिनकर वासनिक, मोहित जायसवाल, विजय सेन शर्मा, नीतिन खंडूजा और अरविंद पटले जैसे अफसरों ने भी अलग-अलग जिलों में संपत्तियां खरीदीं, जिनके दस्तावेजी साक्क्ष्य जब्त किए गए हैं. वहीं, काली कमाई को छिपाने के लिए दिनकर वासनिक ने आईओसी शेयर में निवेश किया.

अधिकारी का नाम एवं पद शराब पेटी कमीशन
अनिमेष नेताम, आबकारी उपायुक्त 317610 4 करोड़ 44 लाख
विजय सेन शर्मा, आबकारी उपायुक्त 53585 75 लाख 1902
अरविंद कुमार पटले, सहायक आयुक्त 532043 7 करोड़ 44 लाख
प्रमोद कुमार नेताम, सहायक आयुक्त 51012 71 लाख 41703
जर्नादन सिंह कौरव, सहायक अधिकारी 600000 1 करोड़ 92 लाख
इकबाल खान, सहायक जिला अधिकारी 858479 4 करोड़ 62 लाख
रामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त 120924 1 करोड़ 69 लाख
विकास गोस्वामी, सहायक आयुक्त 223279 3 करोड़ 12 लाख
नितिन खंडुजा, सहायक जिला अधिकारी 71894 1 करोड़ 65158
नवीन प्रतापसिंह तोमर, सहायक आयुक्त 479176 6 करोड़ 70 लाख
मंजुश्री कसेर, जिला अधिकारी 117037 1 करोड़ 63 लाख
सौरभ बशी, सहायक आयुक्त 168647 2 करोड़ 36 लाख
दिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त 208519 2 करोड़ 91 लाख
मोहित कुमार जायसवाल, जिला अधिकारी 194393 2 करोड़ 72 लाख
नीतू नोतानी, उपायुक्त अधिकारी 555849 7 करोड़ 78 लाख
गरीबपाल, दर्दी सहायक जिला अधिकारी 166123 2 करोड़ 32 लाख
नोहर सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त 790037 11 करोड़ 6 लाख
सोनल नेताम, सहायक आयुक्त 38404 53 लाख 76540
प्रकाश पाल, सहायक आयुक्त 144069 2 करोड़ 1 लाख
वेदराम लहरे, जिला अधिकारी 111288 1 करोड़ 55 लाख
आलेख राम सिदार, जिला अधिकारी 35409 49 लाख 57294
एके अनंत, जिला अधिकारी 105845 1 करोड़ 48 लाख
आशीष कोसाम, सहायक आयुक्त 181325 2 करोड़ 53 लाख
एके सिंग, जिला अधिकारी 158912 2 करोड़ 22 लाख
एलएल ध्रुव, उपायुक्त 103755 1 करोड़ 45 लाख
राजेश जायसवाल, जिला अधिकारी 413462 5 करोड़ 78 लाख
जेआर मंडावी, जिला अधिकारी 129945 1 करोड़ 81 लाख
जीआर पैकरा, सहायक आयुक्त 60300 84 लाख 41993
जीआर नुरूटी, सहायक आयुक्त 166216 2 करोड़ 32 लाख
देवलाल वैध, जिला अधिकारी 107498 1 करोड़ 50 लाख
अशोक कुमार सिंह, जिला अधिकारी 236980 3 करोड़ 33 लाख
Social Share

Advertisement