• breaking
  • Chhattisgarh
  • 25 सितम्बर को भाजपा प्रदेशभर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगी

25 सितम्बर को भाजपा प्रदेशभर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगी

6 years ago
603

रायपुर, 24 सितंबर 2020/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बताया है कि कल 25 सितम्बर को भाजपा प्रदेशभर में अपने प्रेरणा पुरुष श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगी। इस अवसर पर विचारक राजनेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि का कार्यक्रम घर में ही आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए https://youtu.be/d0treCYHpZc लिंक का उपयोग करके बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को देखने और सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इसी प्रकार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वेबिनार के माध्यम से प्रत्येक ज़िले में पार्टी की विचारधारा एवं पं. उपाध्याय के जीवन पर उद्बोधन का कार्यक्रम होगा।

लाइव देखें

• http://facebook.com/BJP4India

• http://pscp.tv/BJP4India

• http://youtube.com/BJP4India

• http://bjplive.org

 

Social Share

Advertisement