• Chhattisgarh
  • रिश्वत लेते पकड़ा गया RI, तहसील में काम कराने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए

रिश्वत लेते पकड़ा गया RI, तहसील में काम कराने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए

2 years ago
190

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। राजस्व अमले में भ्रष्टाचार नासूर बन चुका है. ऐसी ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारकर गौरेला आरआई (राजस्व) को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम अंदुल गौरेला निवासी रंजीत सिंह राठौर पिता शिव कुमार राठौर से बटांकन, सीमांकन और बेदखली के लिए रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष चंद्रसेन और घनश्याम भारद्वाज 50 हजार रुपए से ज्यादा की मांग कर रहे थे. पिछले चार महीने से काम नहीं करते हुए लगातार घुमा रहे थे.

परेशान होकर रंजीत सिंह राठौर ने एसीबी से शिकायत की थी. शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने कार्रवाई की, लेकिन रंगेहाथ केवल संतोष चंद्रसेन ही पकड़ा गया, दूसरा आरआई घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया, जिसकी पतासाजी की जा रही है.

 

Social Share

Advertisement