ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Naxalites Surrender : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 के सिर पर था 68 लाख का इनाम

Naxalites Surrender : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 के सिर पर था 68 लाख का इनाम

11 months ago
62

बीजापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ आने वाले हैं, इससे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुल 13 पर 68 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

वर्ष 2025 में अब तक कुल 157 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण. वहीं वर्ष 2025 में अब तक कुल 153 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया. एवं 83 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया गया है. सभी आत्मसमर्पण 50 माओवादी फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल रहें.

सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, एडिशनल एसपी मंयक गुर्जर आईपीएस, डीएसपी शरद जायसवाल एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

 

Social Share

Advertisement