• Chhattisgarh
  • रायपुर-नया रायपुर-अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलने के लिए आदेश जारी, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर-नया रायपुर-अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलने के लिए आदेश जारी, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

2 years ago
132

रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर होंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में कार्यक्रम में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर हसौद- केंद्री-अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे। मंदिर हसौद- केंद्री- अभनपुर बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे में अब नवारायपुर आने-जाने वालों को काफी आसानी होगी।

बता दें कि अभनपुर स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है और यहां ट्रेन का सफल ट्रायल भी रन हो चुका है। मेमू ट्रेन की सौगात मिलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी। 31 मार्च से यह ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सुबह और शाम के समय चलाई जाएगी,रेलवे के सूत्रों के अनुसार इसका किराया सिर्फ 10 रुपए रखा जाएगा।

 

Social Share

Advertisement