• Chhattisgarh
  • रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे ने संभाली पदभार, समर्थकों में दिखा उत्साह

रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे ने संभाली पदभार, समर्थकों में दिखा उत्साह

2 years ago
97

रायपुर | नगर निगम में आज नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने पदभार ग्रहण किया। व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था। ढोल-नगाड़ों, पटाखों और पुष्प वर्षा के बीच महापौर का भव्य स्वागत किया गया।

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मीनल चौबे ने नगर निगम की कमान संभाली। समर्थकों में नई उम्मीदें और नगर विकास को लेकर जोश साफ झलक रहा था। अब देखना होगा कि रायपुर के विकास को नई गति देने के लिए महापौर क्या अहम फैसले लेती हैं।

Social Share

Advertisement