ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • इंसानियत शर्मसार! भगदड़ के दौरान जेबकतरों की शर्मनाक करतूत, जेबकतरे ब्लेड और चाकुओं से लोगों की…, चश्मदीदों की कहानी सुनकर सहम जाएंगे आप

इंसानियत शर्मसार! भगदड़ के दौरान जेबकतरों की शर्मनाक करतूत, जेबकतरे ब्लेड और चाकुओं से लोगों की…, चश्मदीदों की कहानी सुनकर सहम जाएंगे आप

1 year ago
56

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ (NDLS Stampede) में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर देश को झकझोर दिया है। इस भगदड़ में इंसानियत तो शर्मसार करने वाला मामला भी सामने आया है। भगदड़ के दौरान जब लोग एक-दूसरे पर गिरकर मौत के मुंह में समा रहे थे वहीं इस दौरान जेबकतरे (pickpockets) ब्लेड और चाकुओं से लोगों की जेबें काट रहे थे, जिससे और भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस दौरान भगदड़ मच रही थी, उस समय जेब कतरे ब्लेड और चाकू का इस्तेमाल कर लोगों की जेब काट रहे थे। इसमें कई लोगों को ब्लेड और चाकू से चोट भी लगी है। उसकी वजह से भगदड़ और मच गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, घटना के बाद घायलों को सहायता मुहैया कराने में करीब 45 मिनट का वक्त लग गया।

Social Share

Advertisement