• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़: सुकमा के तुमालपाड़ में पहली बार फहराया तिरंगा, जवानों के साथ ग्रामीणों ने मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो…

छत्तीसगढ़: सुकमा के तुमालपाड़ में पहली बार फहराया तिरंगा, जवानों के साथ ग्रामीणों ने मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो…

2 years ago
119

सुकमा. छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोर नक्सल क्षेत्र सुकमा के तुमालपाड़ में सुरक्षा बलों के जज्बे से आज पहली बार तिरंगा लहराया है. यहां बच्चे लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मिलकर पहली बार निर्भय होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया है.

बता दें, देश को आजादी मिलने के बाद से यहां नक्सलियों के डर की वजह से तिरंगा नहीं फहराया गया था. आज देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के कमांडेंट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साथ मिलकर पहली बार राष्ट्रीय त्यौहार का जश्न मनाया है.

इस अवसर पर कमांडेंट हिमांशु पांडे ने देश में गणतंत्र का महत्व समझाया और सुरक्षा बल के जवानों ने तिरंगा फहराने के बाद ग्रामीणों को मिठाई बांटी.

 

Social Share

Advertisement