• Chhattisgarh
  • सुरक्षाबलों ने 50 किलो का रिमोड IED बम किया निष्क्रिय, बड़ी घटना टली

सुरक्षाबलों ने 50 किलो का रिमोड IED बम किया निष्क्रिय, बड़ी घटना टली

2 years ago
178

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अम्बेली कि तर्ज कि तरह बसागुडा मे भी पुलिस कों नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था. जिसे सुरक्षा बलो ने निष्क्रिय कर दिया. सीआपीएफ 168 की बीडीएस टीम बासागुड़ा- आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी के लिए निकली थी. तभी बासागुड़ा–आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे से माओवादियों के द्वारा लगाया गया लगभग 50 किग्रा का IED डिटेक्ट किया गया.

माओवादियों के द्वारा पुलिया के नीचे से कांक्रिट एवं पत्थर को हटाकर उसके अंदर IED प्लांट किया गया था एवं पत्थरों को दुबारा वैसे ही जमा दिया गया था. डिमाईनिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर में IED डिटेक्ट होने पर सुरक्षित रूप से आईईडी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन आईईडी ज्यादा गहराई में लगे होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया.माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से RC (Remote Control) IED पुलिया के नीचे प्लांट किया गया था.
सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया. आईईडी नष्टीकरण से सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है जिसे भरकर आवागमन बहाल किया जा रहा है.

 

Social Share

Advertisement