• Chhattisgarh
  • दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप

दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप

2 years ago
108

 रायगढ़. खरसिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह मामला खरसिया के मोहापाली का है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गर्ग परिवार और अनु बुटीक परिवार वालों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में घायल अन्नू अग्रवाल की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं घटना के बाद एक आरोपी चीनू अग्रवाल ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर राजनीति दबाव का आरोप लगाया है. मृतक अन्नू अग्रवाल का शव को लेकर परिजन न्याय पाने के लिए विरोध करने की तैयारी में हैं.

 

Social Share

Advertisement