• Chhattisgarh
  • मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण पर 3 भालुओं ने हमला, सिर के उड़े चिथड़े

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण पर 3 भालुओं ने हमला, सिर के उड़े चिथड़े

2 years ago
110

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं ने आतंक मचा रखा है, वहीं आज फिर चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों भालुओं ने मिलकर उसके सिर के चिथड़े उड़ा दिए, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल घायल जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं।

 

Social Share

Advertisement