• Chhattisgarh
  • आरक्षण को लेकर सियासी घमासान, सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी ने जारी किए अपने-अपने आंकड़े

आरक्षण को लेकर सियासी घमासान, सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी ने जारी किए अपने-अपने आंकड़े

2 years ago
154

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी घमासान जारी है. भाजपा और कांग्रेस रोजाना मुद्दे पर पोस्ट और बयान जारी कर रहे हैं. अबकी बार कांग्रेस ने जिला पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का आंकड़ा तो दूसरी ओर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी के ओबीसी उम्मीदवार और मंत्रिमंडल में ओबीसी मंत्री का आंकड़ा जारी किया है.

Social Share

Advertisement