ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • विष्णुदेव का सुशासन : पीएम जनमन योजना से पिछड़े जनजातीय समुदाय की बदल रही तकदीर और तस्वीर

विष्णुदेव का सुशासन : पीएम जनमन योजना से पिछड़े जनजातीय समुदाय की बदल रही तकदीर और तस्वीर

2 years ago
156

रायपुर. भारत के जनजातीय समाज ने सदियों से अपनी विशिष्ट पहचान, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखा है, जिसे बढ़ावा देने के लिए छतीसगढ़ की भाजपा सरकार ने पिछले एक सालों में कई सराहनीय कदम उठाए हैं। आधुनिकता और विकास की दौड़ में यह समाज खासकर बैगा जनजाति, लंबे समय तक विकास के लाभों से वंचित रही. विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह” (PVTG) में वर्गीकृत की गई बैगा जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में निवास करती है। बैगा जनजाति समुदाय पारंपरिक रूप से जंगलों पर निर्भर रहा है, लेकिन औद्योगिकीकरण और जंगलों की कटाई ने इनकी आजीविका पर गहरा प्रभाव डाला है.

Social Share

Advertisement