ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 17 साल में 4 बार हुआ दस्तावेज सत्यापन : अब प्रधान पाठक की सेवा हुई समाप्त, हेडमास्टर बोले- मैंने बच्चों का भविष्य संवारा, अब मेरा भविष्य दांव पर…

17 साल में 4 बार हुआ दस्तावेज सत्यापन : अब प्रधान पाठक की सेवा हुई समाप्त, हेडमास्टर बोले- मैंने बच्चों का भविष्य संवारा, अब मेरा भविष्य दांव पर…

1 year ago
63

डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान जैसे कई पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक की शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्त कर दी. 17 साल की सेवा समाप्त करने के आदेश के बाद प्रधान पाठक का दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों का भविष्य संवारा, अब मेरा भविष्य दांव पर है.

राजेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और शिकायतकर्ता को सामने लाया जाए.
Social Share

Advertisement