• Chhattisgarh
  • सड़क हादसे में नाबालिग की मौत के बाद बवाल: पुलिस ने 15 उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की FIR, 3 को किया गिरफ्तार

सड़क हादसे में नाबालिग की मौत के बाद बवाल: पुलिस ने 15 उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की FIR, 3 को किया गिरफ्तार

2 years ago
189

कोरबा। जिले के राताखार इलाके में बीते 1 जनवरी को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय स्कूटी सवार नाबालिग की मौत हो गई। घटना के बाद कुछ उपद्रवियों ने न सिर्फ सड़क जाम कर दिया, बल्कि पुलिस के सामने आरोपी वाहन चालक से मारपीट करते हुए दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में कोरबा ट्रक मालिक एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए 3 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

Social Share

Advertisement