- Home
- Chhattisgarh
- आज से 8 जनवरी तक बंद रहेगा मोवा का ओवर ब्रिज रोड, जानिए वजह
आज से 8 जनवरी तक बंद रहेगा मोवा का ओवर ब्रिज रोड, जानिए वजह
2 years ago
127
0

रायपुर | राजधानी में आज से 8 जनवरी तक बंद रहेगा मोवा का ओवर ब्रिज रोड नए सिरे से होगा डामरीकरण मोवा फ्लाइओवर का वजन बढ़ गया है, पीडब्ल्यूडी मिलिंग मशीन से डामर की परतें उखाड़कर नए सिरे से डामरीकरण करेगा।
आपको बता दें कि PWD विभाग डामर की परत उखाड़कर ब्रिज की मरम्मत का काम करेगी। इस काम चलते वन-वे करने से ट्रैफिक फसेगा, और अंडरब्रिज में भी जाम लगेगा। ऐसे में पंडरी,मोवा,सद्दू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंडर ब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कलेक्टर से अनुमति ली है। PWD विभाग ने ओवरब्रिज की मरमत के लिए 81 लाख का टेंडर जारी किया है। डामर की परत उखाड़ने का काम आज से शुरू हो जाएगा। बता दें कि ओवरब्रिज के शुरू होने के बाद वन-वे करने से ट्रैफिक फसेगा, जिससे अंडरब्रिज में जाम लगेगा।