ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • गोवंशों से भरा ट्रक पलटा, कई मवेशियों की हालत गंभीर, हिंदूवादी संगठन ने तस्करों पर की कार्रवाई की मांग

गोवंशों से भरा ट्रक पलटा, कई मवेशियों की हालत गंभीर, हिंदूवादी संगठन ने तस्करों पर की कार्रवाई की मांग

1 year ago
61

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से कटंगी की ओर जा रहा गोवंश से भरा ट्रक बोरिया ग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कई गोवंशों को गंभीर चोट लगी है, वहीं कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कंटगी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ट्रक से गोवंशों को बाहर निकाला।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल और मृत गोवंशों को ट्रक से बाहर निकाला। साथ ही नाराजगी जताते हुए तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच जबलपुर से कटंगी की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था। जैसे ही ट्रक बोरिया गांव के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाने के बाद पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 35 से अधिक गोवंश भरे हुए थे, जिन्हें दमोह की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह जांच रही है कि ट्रक किसका था और गोवंशों को कहां ले जाया जा रहा था।

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह कटंगी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है, जिसमे एक लोडिंग वाहन में गोवंशों को भरकर ले जाया जा रहा था। कटंगी थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से गोवंशों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल कर गौशाला में रखा जा रहा है। वहीं आरोपी गोवंश तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Social Share

Advertisement