- Home
- Chhattisgarh
- झारखंड और छत्तीसगढ़ में NIA ने की छापेमारी, कई लाख नकदी समेत नक्सल सामग्री बरामद
झारखंड और छत्तीसगढ़ में NIA ने की छापेमारी, कई लाख नकदी समेत नक्सल सामग्री बरामद
2 years ago
97
0

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी NIA ने झारखंड (Jharkhand) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में छापेमारी की है. NIA (National Investigation Agency) की कार्रवाई नक्सल मामलों से जुड़ी है. छापेमारी के दौरान 1.5 लाख नकदी समेत कई आपत्तिजनक नक्सल (Naxal) सामाग्री बरामद की गई है. झारखंड के गाराडीह में इलाके में 2023 में हुए नक्सल कैडर कृष्णा हांसदा (Krishna Hansda) की गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद और धमतरी जिले के 11 से अधिक संवदेनशील स्थानों पर भी छापेमारी की है.