• Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि पर किया नमन, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया याद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि पर किया नमन, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया याद

2 years ago
131

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

Social Share

Advertisement