• Chhattisgarh
  • राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- अन्य जगहों की होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- अन्य जगहों की होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच

2 years ago
138

रायपुर। राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए.

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं.

पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे. चुनाव आयोग बताएगा. सरकार की तैयारी पूरी है. उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए. वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया. लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है. प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है. 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है.

Social Share

Advertisement