ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम में बदलाव, मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम में बदलाव, मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी

1 year ago
84

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं. वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

Social Share

Advertisement