कोरोना का कहर.. लॉकडाउन की ओर शहर…

6 years ago
512

 

 

रायपुर, 17 सितंबर 2020/ छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं दूसरी ओर मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन ने 20 से 30 सितंबर तक जिले में लॉकडाउन लागने का फैसला लिया है। जिला कलेक्टर नरेंद्र भूरे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 से 30 सितंबर तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों की ओर से भी आग्रह किया गया था। स्थितियों पर विचार कर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है।

 

Social Share

Advertisement