ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • दो दिन पहले छुट्टी से लौटे CRPF के हवलदार ने टॉयलेट में खुद को मारी गोली, असम में है घर

दो दिन पहले छुट्टी से लौटे CRPF के हवलदार ने टॉयलेट में खुद को मारी गोली, असम में है घर

2 years ago
69

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ के जवान ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह गादीरास गांव में सीआरपीएफ के 226वीं बटालियन के शिविर में हवलदार विपुल भूयान (44) ने आत्महत्या कर ली।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के दौरान कोई पत्र नहीं मिला है। सुरक्षाबल के जवान ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। राज्य में पिछले तीन महीनों में अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा कथित आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।

गौरतलब है कि इस महीने की तीन तारीख को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक आरक्षक ने कांकेर जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 27 अगस्त को दुर्ग जिले में एक अन्य एसएसबी जवान ने आत्महत्या की थी। 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के एक हवलदार ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी और 20 जून को कांकेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की इसी तरह से मौत हो गई थी।
Social Share

Advertisement