ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मोदी सरकार के बजट की नाकामी ढकने मनसुख मंडाविया और 4 मंत्री झूठ बोलने छत्तीसगढ़ आये थे – कांग्रेस

मोदी सरकार के बजट की नाकामी ढकने मनसुख मंडाविया और 4 मंत्री झूठ बोलने छत्तीसगढ़ आये थे – कांग्रेस

2 years ago
54

छत्तीसगढ़ के लिए बजट मे कुछ क्यों नहीं है केंद्रीय मंत्री जबाब नहीं दे पाए

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बजट की तारीफ करने छत्तीसगढ़ आये थे लेकिन बजट मे छत्तीसगढ़ के लिए क्या है यह छ्ग की जनता को नहीं बता पाए। केंद्रीय बजट मे छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र का बजट तो आंध्र और बिहार का बजट बन कर रह गया है मोदी सरकार के द्वारा देश की जनता के सामने जो बजट रखा गया है उसमें जनता की भलाई कहीं नजर नहीं आ रही है इस बजट से ना तो बेरोजगारी दूर होगा ना महंगाई कम होगी ना किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। अमृत काल में देश की जनता मोदी की महंगाई काल की मार को झेल रही है। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने जो एक मजबूत भारत का निर्माण किया था उस भारत को आर्थिक रूप से खोखला करने का काम मोदी सरकार ने 10 साल में किया है

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी 3 के पहले बजट के बाद भाजपा का जनविरोधी चरित्र जनता के बीच उजागर हो गया है मोदी भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ-साफ दिख रहा है बजट की असफलता को छुपाने के लिए मोदी सरकार के मंत्री शहर शहर घूम कर झूठ बोलकर मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा कर रहे हैं बीते 10 साल में जितने बजट बनाये गए कोई भी बजट भाजपा के द्वारा चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाया है

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार का 2024 का जो बजट है उस में मनरेगा के फंड में कटौती कर दिया गया शिक्षा फंड में कटौती किया गया है प्रधानमंत्री स्वास्थ्य स्किम में कटौती किया गया है किसानों को राहत देने कोई प्रोग्राम नहीं है इससे समझ में आता है कि बजट गरीब विरोधी है

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गरीब के आटा दूध और रसोई गैस के दाम कैसे कम हो इस पर चर्चा करने से मोदी सरकार सदन से भागती है और मीडिया के सामने भी भाजपा के नेता और मोदी के मंत्री इस विषय पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। गरीब विरोधी बजट के स्तुति गान के लिए केंद्रीय मंत्री घूम घूम कर प्रेस कांफ्रेस ले रहे है

Social Share

Advertisement