- Home
- Chhattisgarh
- रायपुर में आम से तैयार हुए छप्पन भोग, केक-रसगुल्ला का हर कोई दीवाना, जानिए रेसिपी
रायपुर में आम से तैयार हुए छप्पन भोग, केक-रसगुल्ला का हर कोई दीवाना, जानिए रेसिपी
![]()
रायपुर: 56 भोग का नाम लेते ही मन में अलग अलग तरह के पकवानों का ख्याल आता है. आज हम आपको आम से बने 56 भोग यानी 56 प्रकार के बने व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं. वैसे को आम को ज्यादातर लोग शेक, आम पन्ना और फल के रूप में खाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आम से 56 प्रकार के व्यंजन तैयार कर सकते हैं. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के फल विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा आम से आम पन्ना, आम सेवई, आम मिलेट खीर, आमचूर पावडर, आमचूर, कच्चे आम का चुंदा,आम माफिनन्स, आम नारियल लड्डू, आम पत्ती का पावडर, आम की शक्कर लौजी, आम की गुड़ लौजी, मेंगो जेली, मैंगो जेम, आम का आचार गुड़ वाली, आम और लहसुन का आचार, मेंगो शेक, आम की बर्फी, आम का केक बनाया गया है.
इसके अलावा आम और चने का आचार, आम चटनी, आम पापड़, आम का आचार, आम की फिरनी, आम छिलके की कैंडी,आम पन्ना कनस्ट्रेट, आम मेथी आचार, नारियल आम पानी, आम की गोली, आम का गुदा, आम पाचक, कच्चे आम का शर्बत,आम की मीठी चटनी, आम का रायता, आम की चाय, आम बाड़न, आम पीयूष, आम का क्रश, आम की टूटी फ्रूटी, आम सलाद, कच्चे आम का क्रश, आम का आर टी एस, आम साबूदाना की खीर, आम का कस्टर्ड, आम गुड़हल की चाय, आम रस, आम का भरवां आचार, पके आम की कैंडी, आम की कलौंजी, आम का हलवा, आम के बीज का चूरन, आम की फिरनी, आम बीज का पावडर, आम का कराची हलवा, आम की कुल्फी, कच्चे आम की कैंडी जैसे 56 प्रकार के व्यंजन तैयार किया गया है.
ऐसे तैयार होते है 56 व्यंजन
फल विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ दीप्ति पटेल ने बताया कि आम फल से 56 व्यंजन तैयार किया गया है. वैसे तो 56 से और ज्यादा व्यंजन बनाया जा सकता है लेकिन छप्पन भोग के तर्ज पर ही आम से 56 व्यंजन बनाए गए हैं. इसे तैयार करने में आम के पल्प, सीड और रस का इस्तेमाल किया गया है. 56 भोग व्यंजन में आम के पल्प से केक बनाया गया है. सामान्य तौर पर रसगुल्ला दूध से तैयार किया जाता है लेकिन यहां मौजूद आम रसगुल्ले में विनेगर के सिरका का इस्तेमाल किया गया है.
सिरका डालकर दूध को फटाया गया है फिर छेने को 3 से 4 बाद कपड़े से रगड़ कर फिर थोड़े शक्कर और मैंगो का पल्प मिलाकर रसगुल्ला तैयार किया गया है. आम के 56 भोग में गटागट गोली भी बनाया गया है. गटागट गोली आम के रस निकालने के बाद बचे गुदे में शक्कर, गुड़ और काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर गोली के आकार में गटागट कैंडी तैयार किया गया है. आम के बचे हुए पल्प से यह कैंडी बनाया जाता है. 56 व्यंजन बनाने आम के किस्म आम्रपाली, तोतापरी, बैगनफल्ली, दशहरी का इस्तेमाल किया गया है.