ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • टीकाकरण के बाद बकरियों की मौत! ग्रामीणों का आरोप- मौत के बाद मामला दबाने के लिए डॉक्टर ने फेंकवा दिए जानवर

टीकाकरण के बाद बकरियों की मौत! ग्रामीणों का आरोप- मौत के बाद मामला दबाने के लिए डॉक्टर ने फेंकवा दिए जानवर

2 years ago
70

बिलासपुर। जिले के करगीखुर्द में टीकाकरण के बाद बकरियों की मौत का आरोप लगा है. सरकार के आदेश के बाद गांव में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है. जहां लोरिक राम यादव की बारह बकरियों का टीकाकरण किया गया, जिसके बाद तीन बकरियों की मौत हो गई. वहीं नौ बकरियां बीमार है, जिनका इलाज वेटनरी चलित एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने किया. इस मामले में वेटनरी अधिकारियों का कहना है कि बकरियों की मौत टीकाकरण से नहीं बल्कि हीट स्ट्रोक के कारण हुई है.

Social Share

Advertisement