ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से एक सांसद को मिली जगह, सीएम साय बोले- हर बार ऐसा ही हुआ है

केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से एक सांसद को मिली जगह, सीएम साय बोले- हर बार ऐसा ही हुआ है

2 years ago
90

रायपुर। नई​ दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित शप​थ ग्रहण और संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर लौटे. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को शामिल किया गया है. इसके लिए पूरा छत्तीसगढ़ पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी है.

छत्तीसगढ़ से एकमात्र सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि हर बार तो ऐसा ही हुआ है. बता दें कि पिछले केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी छत्तीसगढ़ से एक सांसद रेणुका सिंह को स्थान दिया गया था और उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री का पद दिया गया था.

Social Share

Advertisement