• Chhattisgarh
  • प्रचार के दौरान आमने-सामने हुए भूपेश बघेल और संतोष पांडेय, पूर्व सीएम का तंज, उनके “जाने” का समय था और मेरे “आने” का

प्रचार के दौरान आमने-सामने हुए भूपेश बघेल और संतोष पांडेय, पूर्व सीएम का तंज, उनके “जाने” का समय था और मेरे “आने” का

3 years ago
222

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में राजनंदगांव लोकसभा एक हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सांसद आमने सामने होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर के पूरे प्रदेश में माहौल गर्म चला है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी दौरान आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे का आमना सामना हो गया।

बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई जब संतोष पाण्डेय वहां से जा रहे थे और भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए आ रहे थे। इस दौरान एक गांव में दोनों प्रत्याशी एक दूसरे से मिले और एक दूसरे का हाल-चाल जाना। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है राम राम जी।

Social Share

Advertisement