• Chhattisgarh
  • BJP ने Devendra Yadav का कार्टून किया जारी, पोस्ट में देवेंद्र को बताया ‘कोयलेंद्र’

BJP ने Devendra Yadav का कार्टून किया जारी, पोस्ट में देवेंद्र को बताया ‘कोयलेंद्र’

3 years ago
193

छत्तीसगढ़ में भाजपा का कार्टून वार लगातार जारी है. शुक्रवार को भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस बार बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का कार्टून पोस्ट करते हुए उन्हें ‘कोयलेंद्र’ बताया है. भाजपा ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा है कि बिलासपुर वालों, इस कांग्रेस प्रत्याशी को हर तरफ कोयला ही कोयला दिखता है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मीडिया सेल ने कार्टून के सहारे निशाना साधने का अभियान छेड़ रखा है. इसकी शुरुआत राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी, जिन्हें जिहादी गिरोह का अगुवा बताते हुए राजनांदगांव को जिहादगांव बनाने का आरोप लगाया था. इसके बाद से लगातार हर एक कांग्रेस प्रत्याशी का कार्टून बनाकर उनपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.

 

Social Share

Advertisement