• breaking
  • Chhattisgarh
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

3 years ago
128

माँ लक्ष्मी जी की कृपा, सुख-समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो – डॉ महंत

रायपुर, 10 नवंबर 2023/ छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो। डॉ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।

Social Share

Advertisement