ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी : बालोद में चुनावी सभा में होंगी शामिल, 8 नवंबर को अंबिकापुर आएंगे राहुल गांधी

7 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी : बालोद में चुनावी सभा में होंगी शामिल, 8 नवंबर को अंबिकापुर आएंगे राहुल गांधी

2 years ago
46

Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, Chhattisgarh tour, Congress, Chhattisgarh Assembly Elections 2023 | बालोद में चुनावी सभा में होंगी शामिल, 8 नवंबर को अंबिकापुर आएंगे राहुल गांधी - Dainik Bhaskar

रायपुर, 06 नवंबर 2023/ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के आला नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने दिग्गजों का दौरा हो रहा है। 7 नवंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी धमतरी और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगी। इस कड़ी में 6 नवंबर को प्रियंका गांधी और 8 नवंबर को राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करेंगे।

केंद्रीय नेताओं के दौरे पर सुशील आनंद ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने झूठ बोलने और कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया। चुनाव में जनता दो चीजें देखती हैं. कांग्रेस के 5 साल बनाम मोदी सरकार के 10 साल और रमन सरकार के 15 साल. यह बेहद हास्यास्पद और दुर्भाग्यजनक है. केंद्रीय मंत्री केंद्र की 10 साल की उपलब्धियों को दिखाने का साहस नहीं कर पाते हैं।

बता दें कि अपनी ताकत झोंकने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को संजारी बालोद में आ रही हैं। यहां प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आमसभा लेंगी। वैसे 7 नवंबर को मतदान होना और चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का ये अंतिम दौरा होगा।

Social Share

Advertisement