• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर रौशन होंगे शासकीय भवन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर रौशन होंगे शासकीय भवन

3 years ago
189

राज्य स्थापना दिवस पर जगमगाएंगे मुख्य शासकीय भवन

रायपुर, 31 अक्टूबर 2023/ 1 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 23 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 1 नवंबर की रात प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। इस संबंध में मंत्रालय के सभी विभाग प्रमुखों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य शासकीय भवनों पर रोशनी किए जाने के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 1 नवम्बर, 2023 की रात सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी रायपुर/नवा रायपुर में स्थित सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी, उक्त व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

Social Share

Advertisement