ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • JCCJ ने 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की : महासमुंद से राशि महिलांग लड़ेंगी चुनाव, मुंगेली से सरिता भारद्वाज को टिकट

JCCJ ने 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की : महासमुंद से राशि महिलांग लड़ेंगी चुनाव, मुंगेली से सरिता भारद्वाज को टिकट

2 years ago
75

Jccj ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची,कांग्रेस से बागी को इस विधानसभा  में बनाया है अपना उम्मीदवार - Mornews

रायपुर, 26 अक्टूबर 2023/  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के सियासी रण में उतारा गया है। इसमें सामरी से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस , मुंगली से डॉ. सरिता भारद्वाज, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज) और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल हैं।

जेसीसीजे की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जोगी परिवार से दो नाम थे। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं उनकी मां और स्व. अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह से जेसीसीजे अब तक कुल 32 प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है।

तीसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
सामरी से प्रभा बेला मरकाम
लोरमी से सागर सिंह बैस
मुंगली से डॉ. सरिता भारद्वाज
जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज)
महासमुंद से राशि महिलांग

पहली सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
पंडरिया से रवि चंद्रवंशी
कवर्धा से सुनील केसरवानी
खैरागढ़ से लक्की कंवर नेताम
डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती
राजनांदगांव से शमशुल आलम
डोंगरगांव से मुकेश साहू
खुज्जी से विनोद पुराम
मोहला-मानपुर से नागेश पुराम
कोंडागांव से शंकर नेताम
नारायणपुर से बलिराम कचलाम
बस्तर से सोनसाय कश्यप
जगदलपुर से नवनीत चांद
चित्रकोट से भरत कश्यप
दंतेवाड़ा से बेला तेलाम
बीजापुर से रामधर जुर्री
कोंटा से देवेंद्र तेलाम

दूसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती
पाली-तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर
कोटा से डॉ. रेणु जोगी
बिलासपुर से अखिलेश पांडेय
मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज
अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी
जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा
कसडोल से बाबा मनहरण गुरुसाईं
रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे
गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय
भिलाई नगर से जहीर खान

Social Share

Advertisement