- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- शारदीय नवरात्रि पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
शारदीय नवरात्रि पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
3 years ago
114
0
नवरात्रि माँ नवदुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व, माँ की कृपा से दुखों का नाश हो सुख – समृद्धि आये : डॉ महंत

रायपुर, 15 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।
डॉ. महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य स्थल है डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर माँ महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर माँ चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी, कोरबा माँ मड़वारानी, धमतरी माँ अंगारा मोती, रायपुर माँ बंजारी, माँ महामाया की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है।
डॉ महंत ने कहा कि, हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है, क्योंकि उसके बाद त्यौहारों का सिलसिला आरम्भ हो जाता है।
