ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • CM भूपेश बघेल ने किया खुलासा, जानें कब आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

CM भूपेश बघेल ने किया खुलासा, जानें कब आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

2 years ago
74

CM Bhupesh Baghel Bhent Mulaqat Program In Durg Challenges Congress Government ANN | Chhattisgarh: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने ये पांच चुनौतियां, CM बघेल देख रहे ...

रायपुर, 12 अक्टूबर 2023/ विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब लोग कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को आने वाली है। बता दें कि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर प्रत्याशियों के मन में संशय का दौर जारी है।

इस बीच पार्टी के कई नेता टिकट के लिए सीएम से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। आज भी एयरपोर्ट पर सीएम के दिल्ली रवाना होने से पहले अन्य जिलों के कई नेता उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

Social Share

Advertisement