- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 27 करोड़ के घोटाले पर बवाल, कल नगर निगम मुख्यालय घेरेगी भाजपा
27 करोड़ के घोटाले पर बवाल, कल नगर निगम मुख्यालय घेरेगी भाजपा
3 years ago
84
0


रायपुर, 09 मई 2023/ रायपुर नगर निगम में हुए 27 करोड़ के होर्डिंग घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा अब इस मामले में 10 मई को निगम में हंगामा कर सकती है। पार्षद दल की बैठक में तय किया गया है कि बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा के अन्य मोर्चा और प्रकोष्ठ के नेता इस घेराव, विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगर निगम घेराव के लिए भाजपा के पार्षद अलग-अलग मोहल्लों से होते हुए मुख्यालय पहुचेंगे। भाजपा जिला पदाधिकारी और पार्षद दल की बैठक में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल,महामंत्री रमेश ठाकुर,उपाध्यक्ष गोपी साहू,ललित जैसिंघ,पार्षद सूर्यकांत राठौर, मृत्युंजय दुबे,सरिता वर्मा ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। बताया गया कि होर्डिंग घोटाला, निगम की दुकानों का मनमाना आबंटन इन मुद्दों को लेकर विरोध जताया जाएगा।