ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर

3 years ago
111

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर, 09 मई 2023/ छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के बास्‍तानार घाट से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। खबरों के अनुसार एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में स्कार्पियो में सवार तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना बस्तान घाट की बतायी जा रही है, जहां एक मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह भी एक शादी समारोह में शामिल होने बीजापुर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोडेनार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने बीजापुर जा रहे थे। बीजापुर से जगदलपुर जाने के दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

Social Share

Advertisement