ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की 10 हजार जगहों पर मन की बात 100वां एपिसोड सुना जाएगा, 10 लाख लोगों को जोड़ने का दावा

छत्तीसगढ़ की 10 हजार जगहों पर मन की बात 100वां एपिसोड सुना जाएगा, 10 लाख लोगों को जोड़ने का दावा

3 years ago
104

रायपुर, 29 अप्रैल 2023/  भारतीय जनता पार्टी मन की बात कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारी कर रही हैं। चुनावी साल में भाजपा मन की बात के 100वें एपिसोड को लोगों के बीच जमकर प्रमोट कर रही है। छत्तीसगढ़ में मोदी मैजिक की आस लिए भाजपा रविवाद को इस कार्यक्रम को लेकर बड़े बंदोबस्त में हैं।

इसे लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसमें उन्होंने कहा- मन की बात ने देश के कोने-कोने के लोगों को जोड़ा। वैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बलों की वीरता, पर्यावरण, स्वास्थ्य, मिलेट ,मन की बात में इन सबकी बात हुई। अब छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर 10 लाख से अधिक लोग मन की बात का 100वां एपिसोड सुनेंगे।

आकाशवाणी रेडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश जी जनता से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया। यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों जिनमें 11 विदेशी भाषाएं शामिल हैं, में प्रसारित होता हैं। यह कार्यक्रम इतना लोकप्रिय हैं कि 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए थे।

बूथ स्तर से लेकर विधायकों को टास्क
मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर के नेताओं के अलावा विधायकों को टास्क दिया हुआ है। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसे लेकर हाल ही में अपने कार्यकर्ताआंे की एक बैठक की है। 30 अप्रैल रविवार को मन की बात कार्यक्रम के रायपुर दक्षिण के 51 शक्ति केंद्रों में 102 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 100 वां संस्करण शहर में सुना जाएगा। इसके लिए बूथ अंतर्गत आने वाले 200 घरों में निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा,जिस्का बकायदा निमंत्रण पत्र छपवाया गया है। मूणत ने जानकारी देते नए बताया कि निमंत्रण पत्र का वितरण बूथ के अध्यक्ष एवं बूथ के मन की बात के प्रभारी के द्वारा किया जाएगा। हर बूथ पर मुख्य अतिथि का चयन किया गया है।

Social Share

Advertisement