- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री लखमा को विधानसभा ऑब्जर्वर बनाया गया
कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री लखमा को विधानसभा ऑब्जर्वर बनाया गया
3 years ago
129
0

रायपुर, 25 अप्रैल 2023/ कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लखमा को विधानसभा ऑब्जर्वर बनाया गया है। उनके अलावा देशभर के अलग-अलग राज्यों के 14 नेताओं का नाम शामिल है। इसके लिए AICC ने आदेश जारी किया है।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले कांग्रेस ने 66 विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी, जो आने वाले चुनाव में विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से भी 3 नेताओं को नियुक्त किया गया था। उन नेताओं में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, विधायक विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा का नाम शामिल था।
देखें आदेश-
