ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, 2 अरेस्ट, विस्फोटक भी बरामद

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, 2 अरेस्ट, विस्फोटक भी बरामद

3 years ago
90

Bijapur: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एक महिला नक्सली ढेर हथियार भी बरामद - Encounter between police and Naxalites in Bijapur Chhattisgarh one woman Naxalite killed

बीजापुर, 18 अप्रैल 2023/ छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना नैमेड़ क्षेत्रांतर्गत कैंप रेड्डी से डीआरजी की टीम नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास ग्राम कचिलवार में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। जवानों के द्वारा घेराबंदी मौके से दो नक्‍सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इसमें एक नक्‍सली का शव बरामद हुआ़ है। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली घायल अवस्था में पकड़ा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्‍सलियों ने दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए। घटनास्थल घने जंगलों व पहाड़ी पर होने के कारण जवानों द्वारा सर्चिंग जारी है। एएसपी का कहना है कि जवानों के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

Social Share

Advertisement