• breaking
  • Chhattisgarh
  • थाने के पास खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जप्त की गई गाड़ियां हुई जलकर खाक

थाने के पास खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जप्त की गई गाड़ियां हुई जलकर खाक

4 years ago
168

रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ राजधानी के कोतवाली थाना में बीती आधी रात को आग लग गया। इसमें थाना परिसर में खड़ी जप्त की गई बाइक जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है, जिस गाड़ियों में पेट्रोल था। वह हल्का ब्लास्ट भी हुई है। इतना ही नहीं थाने से लगे एक घर तक भी आग पहुंची थी। उनका भी बहुत कुछ नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार; आगजनी की यह घटना रात 3.40 बजे का है। यहां थाना परिसर के पीछे अचानक आग लग गई, जिसके बाद तत्काल दमकल की टीम से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। टीम के दो घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि जिस घर में आग लगी थी वहां बिजली कट नहीं होने के कारण भी आग पर काबू पाने में दिक्कत आई।

Social Share

Advertisement