• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, सीएम भूपेश ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, सीएम भूपेश ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

4 years ago
261

रायपुर, 1 अप्रैल 2023/   छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप और सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

सर्वे में पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी और चिन्हित पात्र परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी, जिसकी शुरूआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है।

Social Share

Advertisement