ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह हजारों की भीड़ में झूमे

रायपुर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह हजारों की भीड़ में झूमे

3 years ago
128

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हजारों की भीड़ में झूमे, रिया-जिया की जोड़ी ने भी  बिखेरा जलवा | Bhojpuri star Pawan Singh gave live performance Pawan Singh  in Raipur actor bhojpuri - Dainik

रायपुर,05 मार्च 2023/  रायपुर में शनिवार रात होली महोत्सव में भोजपुर सिनेमा इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह पहुंचे। WRS ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में पवन सिंह के फैन पहुंचे और भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए।

मंच पर आते ही पवन सिंह ने पहले भजन से शुरुआत की। इसके बाद अपने फेसम गानों, लॉलीपॉप और लुलिया से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। भीड़ पवन से उनके हिट भोजपुरी गानों को परफॉर्म करने की जिद करती रही।कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज ने भी अपने गीतों से समां बांधा।

रिया और जिया डांसर्स की जोड़ी डांस से जलवा बिखेरा।भोजपुरी और होली के गीतों की प्रस्तुति भी हुई। कोविड काल के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रही हैं। इससे पहले पवन सिंह सरगुजा में भी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। रायपुर में पहली बार पवन सिंह ने परफॉर्म किया।

होली के लिए खास गाना हाल ही में 3 मार्च को रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू चलाया है। यूट्यूब के टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुए इस गाने का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा चा जुका है। फैंस पवन सिंह के इस गाने को लगातार सर्च करके देख रहे है। गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं।

फेमस सिंगर और एक्टर हैं पवन

पवन सिंह को तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने फेमस किया था। जिसके बाद उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिले। जिनमें त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, जैसे कई भोजपुरी हिट फिल्में की हैं।

Social Share

Advertisement